Tecno Pova Curve 5G (Geek Black, 128GB) भारत में लॉन्च हो चुका है| इसका शुरुआती वैरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ ₹15,999 की कीमत में Flipkart पर उपलब्ध है, जबकि 8GB रैम वैरिएंट ₹16,999 में ऑफलाइन भी मिलता है| इस फोन को खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो बजट में प्रीमियम लुक और परफॉर्मेंस चाहते हैं|

Design and Build Quality
Tecno Pova Curve 5G का डिज़ाइन एक स्टारशिप से प्रेरित है जो पहली नज़र में ही प्रीमियम फील देता है| इसका 6.78 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और बैक कर्व डिजाइन इसे हाथ में पकड़ने में आरामदायक बनाते हैं| यह फोन केवल 7.45mm मोटा और लगभग 188 ग्राम वज़नी है, जो इसे हल्का और पोर्टेबल बनाता है| यह Geek Black, Magic Silver और Neon Cyan जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध है| साथ ही, यह फोन IP64 स्प्लैश रेसिस्टेंट भी है जिससे हल्की फुल्की पानी की बौछारों से सुरक्षित रहता है|
Display Quality
इस फोन में 6.78 इंच का Full HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है| यह डिस्प्ले 1300 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है जिससे धूप में भी स्क्रीन आसानी से दिखाई देती है| स्क्रीन को सुरक्षा देने के लिए Gorilla Glass 5 का इस्तेमाल किया गया है| इस रेंज में कर्व्ड डिस्प्ले मिलना Tecno की ओर से एक बड़ा सरप्राइज़ है|

Performances and Battery
Tecno Pova Curve 5G में MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है| फोन में 6GB या 8GB रैम दी गई है जिसे 8GB तक वर्चुअल रैम से बढ़ाया जा सकता है| इसमें 128GB की UFS 2.2 स्टोरेज है| गेमिंग और मल्टीटास्किंग में फोन का परफॉर्मेंस इस प्राइस रेंज में काफी दमदार है|
फोन में 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और केवल 45 मिनट में 0 से 100% तक चार्ज हो जाती है| गेमिंग के दौरान हीटिंग से बचने के लिए इसमें Bypass Charging फीचर भी दिया गया है|
Also Check: Motorola Razr 60: A Stylish and Smart Flip Phone that is Dangerously Cool!

Specification Table
स्पेसिफिकेशन | विवरण |
---|---|
Display | 6.78 इंच कर्व्ड FHD+ AMOLED, 144Hz रिफ्रेश रेट |
Processor | MediaTek Dimensity 7300 Ultimate (4nm) |
RAM | 6GB / 8GB (+8GB वर्चुअल रैम) |
Storage | 128GB UFS 2.2 |
Rear Camera | 64MP Sony IMX682 + 2MP डेप्थ सेंसर |
Front Camera | 13MP |
Battery | 5500mAh, 45W फास्ट चार्जिंग |
OS | Android 15 (HiOS 15) |
Other Features | 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, IP64 रेटिंग, डुअल स्पीकर, Bypass Charging |
Weight | ~188 ग्राम |
Dimensions | 7.45mm मोटाई |

Camera Performances
कैमरे की बात करें तो इस फोन में 64MP का Sony IMX682 प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है| सेल्फी के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है| दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं| दिन की रोशनी में तस्वीरें काफी अच्छी आती हैं, लेकिन लो लाइट फोटोग्राफी में थोड़ी कमी देखने को मिलती है|

Software and Smart Features
फोन Android 15 पर आधारित HiOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें कई AI फीचर्स दिए गए हैं जैसे – Voiceprint Recognition, AI Call Assistant, Real-Time Transcription, और Tecno का खुद का वर्चुअल असिस्टेंट Ella| Tecno इस फोन के लिए 1 मेजर Android अपडेट और 2 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करता है|