Tata Motors ने 3 जून 2025 को अपनी नई फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV Tata Harrier EV को लॉन्च किया| यह SUV Tata के Gen‑II acti.ev Plus (OmegaArc) प्लेटफॉर्म पर आधारित है और यह Tata की अब तक की सबसे प्रीमियम EV है| ICE इंजन वाली Harrier से प्रेरित यह मॉडल Tata की EV रेंज में Curvv EV से भी ऊपर पोजिशन किया गया है|

Price and Variants
Tata Harrier EV की कीमत Ex-showroom New Delhi में ₹21.49 लाख से शुरू होती है| इसका ऑन-रोड प्राइस लगभग ₹22.62 लाख तक पहुँचता है| इस इलेक्ट्रिक SUV के कई वेरिएंट्स उपलब्ध हैं जैसे कि Adventure, Fearless, Empowered, और Stealth Edition| इन वेरिएंट्स में फीचर्स और बैटरी कैपेसिटी के अनुसार कीमत ₹32.5 लाख तक जाती है|
Design and Styling
Tata Harrier EV, SUV के डिज़ाइन की बात करें तो Tata Harrier EV में सामने की तरफ एक blanked-off grille दी गई है जो इसे फ्यूचरिस्टिक लुक देती है| इसके अलावा, इसमें बेहतर एयरोडायनामिक्स के लिए नया बंपर डिज़ाइन किया गया है| LED DRLs के साथ इसका split headlamp setup बेहद आकर्षक है और पीछे की तरफ एक शानदार full-width LED tail-light bar दिया गया है|
इस गाड़ी में 19 से 20 इंच तक के नए aero alloy wheels भी लगाए गए हैं जो इसकी प्रीमियम अपील को और बढ़ाते हैं|

Interior and Comfort
Harrier EV का केबिन ड्यूल-टोन (grey/white) थीम में आता है और इसमें प्रीमियम leatherette upholstery का उपयोग किया गया है| इसमें एक बड़ा 14.5-inch QLED touchscreen इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.25-inch digital cluster, और 10.25-inch driver display दिया गया है| इसके अलावा इसमें JBL sound system with Dolby Atmos, ambient lighting, और panoramic sunroof जैसी प्रीमियम सुविधाएँ भी मिलती हैं|
SUV में 360-degree camera, summon mode, wireless charging, और Tata की iRA connected tech जैसे एडवांस फीचर्स भी मौजूद हैं| इतना ही नहीं, इसमें Vehicle to Load (V2L) और Vehicle to Vehicle (V2V) चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है|

Performance and Range
Tata Harrier EV में दो बैटरी विकल्प दिए गए हैं – एक 65 kWh और दूसरा 75 kWh का| 65 kWh बैटरी वाला वेरिएंट लगभग 234 bhp की पावर जनरेट करता है और यह RWD (Rear Wheel Drive) है, जबकि 75 kWh बैटरी वाला वेरिएंट AWD (All Wheel Drive) है और लगभग 390 bhp की पावर तथा 504 Nm का टॉर्क प्रदान करता है| यह गाड़ी 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 6.3 सेकंड में पकड़ सकती है|
इसकी MIDC रेंज लगभग 627 km तक है| इसके चार्जिंग विकल्पों में 120 kW DC fast-charging शामिल है, जिससे 20 से 80% चार्ज सिर्फ 25 मिनट में किया जा सकता है| साथ ही इसमें 3.3 kW और 7.2 kW AC home charging की सुविधा भी दी गई है|

Also Check: Tata Sumo 2025: Makes a Grand Comeback – Now More Powerful and Smarter than ever
Safety and ADAS Features
Harrier EV में सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है| इसमें 7 एयरबैग तक का विकल्प, ABS with EBD, ESC, और Tyre Pressure Monitoring System शामिल हैं| यह SUV ADAS Level 2 के साथ आती है, जिसमें adaptive cruise control, lane keep assist, और forward collision warning with automatic braking जैसे फीचर्स शामिल हैं| इसके अलावा इसमें auto park assist, multiple terrain modes जैसे sand, snow और rock के लिए ड्राइविंग मोड्स, और transparent underbody camera view जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं|

Dimensions and Boot Space
Tata Harrier EV की लंबाई 4607 mm, चौड़ाई 2132 mm, और व्हीलबेस 2741 mm है| इसका बूट स्पेस लगभग 502 लीटर का है और आगे की तरफ एक अतिरिक्त frunk (front trunk) भी दिया गया है| यह SUV एक spacious 5-seater है जिसमें आगे और पीछे दोनों तरफ बैठने के लिए भरपूर जगह और प्रीमियम फिनिश दी गई है|
Conclusion
Tata Harrier EV एक ऐसा विकल्प है जो स्टाइलिश डिज़ाइन, टेक्नोलॉजी से भरपूर फीचर्स और बेहतरीन परफॉर्मेंस को एक साथ पेश करता है| इसकी लंबी रेंज, डुअल-मोटर AWD विकल्प, और सुरक्षा फीचर्स इसे EV मार्केट में एक मजबूत दावेदार बनाते हैं| Mahindra XUV.e9 और BYD Atto 3 जैसे प्रतिद्वंद्वियों के सामने यह SUV एक शानदार विकल्प के रूप में उभरती है|