Yamaha ने Auto Expo 2025 में अपनी बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स बाइक Yamaha YZF-R7 को शोकेस किया है। यह बाइक कंपनी की लोकप्रिय YZF-R6 का स्पिरिचुअल सक्सेसर मानी जा रही है, जिसे अब डिसकॉन्टीन्यू कर दिया गया है। हालांकि इंजन के मामले में R7 थोड़ी अलग है – इसमें इस्तेमाल किया गया है 689cc का parallel-twin इंजन जो MT-07 से लिया गया है।

Aggressive Design and R-Series
Yamaha R7 का डिजाइन बोहोत आक्रामक है और इसकी फायरिंग को देखकर R6 और R1 की याद आती है। बाइक का LED लाइटिंग सेटअप, मस्कुलर टैंक और एयरोडायनामिक बॉडी इसे एक प्रीमियम स्पोर्ट्स लुक देता है। इसमें 5-inch की TFT डिस्प्ले दी गई है जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ आती है। इसमें आपको कॉल/SMS अलर्टस और नेविगेशन जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं।

Powerful Performance and Advanced Features
इस बाइक का इंजन 73.4PS की पावर 8,750rpm पर और 67Nm का टॉर्क 6,500rpm पर जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड गियर बॉक्स से लैस है जिसमें स्लिप और असिस्ट क्लच दिया गया है। चाहें तो इसमें आप एक अपशिफ्ट only क्विकशिफ्टर को भी ऑप्शनल एक्सेसरी के रूप में लगवा सकते हैं।
सिर्फ इतना ही नहीं, Yamaha R7 में इलेक्ट्रॉनिक थ्रोटल, स्विचब्ले ट्रैक्शन कण्ट्रोल, व्हीली कण्ट्रोल और अलग-अलग राइडिंग मोड्स दिए गए हैं, जिससे राइडर को पूरी तरह से कंट्रोल और हिम्मत मिलता है।

Yamaha R7 Specifications
Specification | Details |
---|---|
Displacement | 689 cc |
Engine Type | Liquid-cooled, Parallel-twin |
Power Output | 73.4 PS @ 8,750 rpm |
Torque | 67 Nm @ 6,500 rpm |
Gearbox | 6-speed with assist & slipper clutch |
Quickshifter | Optional (Upshift-only) |
Instrument Console | 5-inch TFT with smartphone connectivity |
Suspension (Front) | 41mm KYB Inverted Fork (Fully Adjustable) |
Suspension (Rear) | Adjustable Link-type Monoshock |
Brakes | Front – Twin 298mm Discs, Rear – 245mm Disc |
ABS | Dual-channel (Switchable) |
Fuel Tank Capacity | 13 Litres |
Body Type | Sports Bike |
Expected Price (India) | ₹10 Lakh (Estimated) |
Launch Date | July 2025 (Expected) |
Also Check: Yamaha MT-09: A Powerful Hyper-Naked Bike

Who Will It Compete With?
जब भारत में Yamaha R7 लॉन्च होगी (संभावित तौर पर जुलाई 2025 में), तो इसका मुकाबला कई एस्टाब्लिशड मिडिलवेट स्पोर्ट्स बाइक्स से होगा। इसमें शामिल हैं:
- 2025 Honda CBR650R
- Triumph Daytona 660
- Kawasaki Ninja 650

ये सभी बाइक्स परफॉर्मेंस और फीचर्स के मामले में कड़ी टक्कर देती हैं, लेकिन Yamaha R7 अपने मॉडर्न टेक फीचर्स, एग्रेसिव डिज़ाइन और R-सीरीज लिगेसी के साथ एक अलग पहचान बनाने वाली है।